मुख्यमंत्री योगी श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के गोरखपुर आवास पर जुन में उनसे मिलने पहुंचे थे।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
दिवंगत पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि का गोरखपुर से पुराना नाता था। उनके पिता पंडित सूरत नारायण मणि त्रिपाठी मूल रूप से देवरिया के थे। वे गोरखपुर के जिलाधिकारी रहे और गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्थापना में भी उनका योगदान रहा। वे दो बार एमएलसी चुने गए और गोरखपुर में ही आवास बनाकर रहने लगे। उनके बेटे लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि भी सेवा काल के दौरान अक्सर गोरखपुर आते रहे और देवरिया से सांसद बनने के बाद अक्सर यहीं रहते थे।
जून 2026 में मुख्यमंत्री योगी ने की थी मुलाकात
मुख्यमंत्री योगी श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के गोरखपुर आवास पर जुन में उनसे मिलने पहुंचे थे।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
जून 2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके आवास पर मुलाकात की थी। जब लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि अस्वस्थ चल रहे थे। मुख्यमंत्री ने उनका हालचाल जाना और किसी भी
जरूरत के लिए मदद की पेशकश की थी। उस दौरान श्रीप्रकाश मणि के बेटे और वर्तमान सांसद शशांक मणि भी मौजूद थे।
पिता के नक्शेकदम पर चले श्रीप्रकाश मणि
सेना से अवकाश ग्रहण करने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने पिता के रास्ते पर कदम रखा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर देवरिया से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 1996 में वे दिग्गज समाजवादी नेता मोहन सिंह को हराकर सांसद बन गए। 1998 में दोबारा चुनाव हुआ तो वह मोहन सिंह से चुनाव हार गए। लेकिन 1999 में फिर वह दूसरी बार सांसद बन गए।