फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चुनाव आयुक्त की पालतू बिल्ली स्टेशन से लापता, खोजने वाले को 11 हजार का ईनाम

Fri, 13 Nov 2020 12:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
पालतू बिल्ली हीवर... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देश के पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी की पत्नी एवं नेपाल की पूर्व चुनाव आयुक्त इला शर्मा की पालतू बिल्ली हीवर रेलवे स्टेशन से लापता हो गई है। उन्होंने जीआरपी को तहरीर दी है। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। रेलवे स्टेशन पर लापता बिल्ली को ढूंढने के लिए जगह-जगह पोस्टर चस्पां किए गए हैं। 

विज्ञापन


पूर्व चुनाव आयुक्त की पत्नी ने बिल्ली को खोजने वाले को 11 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है। पूर्व चुनाव आयुक्त की पत्नी इला शर्मा बुधवार को नेपाल से गोरखपुर पहुंची थीं। उनके साथ पालतू बिल्ली हीवर भी थी।

उन्हें यहां से दिल्ली जाना था, लेकिन गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 से उनकी बिल्ली हीवर गायब हो गई। बताया जा रहा है कि इंजन का हार्न बजने से वह डर कर इला शर्मा के हाथ से छूटकर भाग गई। रात में ही काफी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन


बिल्ली के नाम और हुलिया वाला पोस्टर लगा
अपनी खोई हुई बिल्ली को पाने के लिए इला शर्मा ने रेलवे स्टेशन पर बिल्ली के नाम और हुलिए के साथ अपने और अपने परिवार के फोन नंबर जारी किए हैं। पोस्टर पर लिखा है कि बिल्ली को खोजने वाले को 11 हजार का ईनाम मिलेगा। 

नेपाल की पूर्व चुनाव आयुक्त इला शर्मा को डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना होना था। रात करीब 11ः20 बजे प्लेटफॉर्म से उनकी बिल्ली गायब हो गई, जिसकी सूचना उन्होंने दी है। बिल्ली की तलाश की जा रही है। स्टेशन पर पोस्टर लगाए गए हैं। ढूढ़ने वाले को 11 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा भी उन्होंने की है।
विज्ञापन

-बृजभान पांडेय, प्रभारी निरीक्षक जीआरपी थाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें