सोशल मीडिया पर जिस छात्रा ने आरोप लगाया है, वह गोरखपुर शहर की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि उसने वर्ष 2021 एलएलबी की पढ़ाई पूरी की है। सात मई को छात्रा ने फेसबुक पर पहले शेर के जरिये अपने आरोपों के बारे में संकेत दिए। इसके बाद लगातार अपनी बेबसी और लाचारी को व्यक्त किया। फिर 17 मई 2023 को छात्रा ने एक असिस्टेंट प्रोफेसर की फोटो पोस्ट कर आरोप लगाया कि नाम गलत, उम्र फर्जी और डिग्री गलत। इसके बाद छात्रा ने कई पोस्ट साझा करके और गंभीर आरोप लगाए।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आंधी-तूफान का 28 तक दिखेगा असर
छात्राओं को किया जा रहा ब्लैकमेल
21 मई को छात्रा ने पोस्ट कर लिखा कि ‘विभाग की लड़कियों को जाल में फंसा रहे हैं और सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो लिंक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। इस बार आप सही इंसान से खेले हैं। बहुत शौक है न रावण बनने का तो रावण का हश्र भी याद रखिएगा...।’ साथ ही छात्रा ने शहर के होटल का नाम लिखकर बनाए गए वीडियो का भी हवाला दिया है।
22 मई को छात्रों ने अपने पोस्ट में एक छात्रा के साथ हुए शारीरिक शोषण का जिक्र किया है। सोमवार को शिक्षकों और कर्मचारियों के व्हाट्सएप पर संदेश आते रहे। यह पूरा प्रकरण अभी जांच का विषय है, इसलिए किसी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।
आरोपों से घिरे से एक प्रोफेसर ने अपनी सफाई में कहा है कि एक साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई है। चरित्र ही उनकी पूंजी है, लेकिन हनन करने के इस प्रयास से समझौता नहीं कर सकते हैं। जिस छात्रा ने आरोप लगाए हैं उसे मैं व्यक्तिगत रूप से जानता-पहचानता नहीं हूं।