गोरखपुर जिले में मकान, नौकरी के नाम पर फिर जालसाजी करने के मामले सामने आए हैं। कोई विदेश में नौकरी की चाहत में ठगा गया है तो कोई मकान के नाम पर रुपये देकर गंवा दिया। कैंट और खोराबार इलाके में मामले सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, खोराबार थाने में भैसहा निवासी उपेंद्र कुमार गुप्ता ने केस दर्ज कराया है। उपेंद्र ने तहरीर में लिखा है कि गांव के उमेश कुमार निषाद ने मकान व अन्य कार्य के लिए बीस लाख रुपये उधार लिए थे। 29 जनवरी 2022 को जब रुपये वापस मांगा तो आरोपी आनाकानी करने लगा।
22 मार्च 2023 को बैंक का चेक दिया गया, लेकिन खाता में रुपये न होने की वजह से चेक बाउंस हो गया। इसकी जानकारी देकर रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें: लूट, हत्या की कोशिश में जेल जा चुका है दुष्कर्म का आरोपी अविनाश