फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वानिकी विश्वविद्यालय की भूमि का प्रमुख सचिव वन ने किया निरीक्षण

Wed, 18 Feb 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। कैंपियरगंज में प्रस्तावित वानिकी विश्वविद्यालय की आरक्षित भूमि का मंगलवार को प्रमुख सचिव वन अनिल कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भूमि की स्थिति, सीमांकन और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

वानिकी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य को शुरू कराने के लिए शासन की ओर से बजट स्वीकृत कर दिया गया है। इसी क्रम में पूर्व में विभागीय अधिकारियों के निरीक्षण के बाद प्रमुख सचिव वन ने मौके पर पहुंचकर भूमि की स्थिति, सीमांकन एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। माना जा रहा है कि औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। विश्वविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र में उच्च शिक्षा व वन अनुसंधान को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान मुख्य वन संरक्षक पीसी ब्रह्मा, डीएफओ विकास यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें