फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रोपित पौधों को नुकसान करने से रोका तो वन दरोगा पर किया हमला

Sat, 21 Feb 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- वन दरोगा ने हमलावरों के खिलाफ खजनी थाने में दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


गीडा। गीडा क्षेत्र के वन विभाग रेंज कार्यालय पर तैनात वन दरोगा आशुतोष तिवारी के साथ बृहस्पतिवार को मनबढ़ों ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। पीड़ित वन दरोगा ने खजनी थाना में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गीडा क्षेत्र के लिंक एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर पिछले वर्ष प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के तरफ से पौधारोपण किया गया था। यह जगह खजनी थाना क्षेत्र में पड़ता है। रोपित पौधों की देखरेख वन कर्मी करते हैं। बृहस्पतिवार को वन दरोगा आशुतोष तिवारी अपने विभाग के कर्मियों के साथ पौधों की निगरानी करने गए। अचानक गीडा थाना क्षेत्र के छपिया निवासी एक व्यक्ति अपनी गाय और भैंसों को रोपित पौधों के बीच छोड़ गया, जिससे पशु पौधों को नुकसान पहुंचाने लगे। वन दरोगा ने उन्हें हटाने के लिए कहा तो आरोपी ने विरोध किया। इसके बाद आरोपी अपने साथ करीब 24 लोगों को लेकर जीरो पॉइंट पर पहुंचा और वन कर्मियों से विवाद करने लगा। बीच-बचाव में आए वन दरोगा आशुतोष तिवारी को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित वन दरोगा ने खजनी थाना में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें