फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: वन विभाग ने घर पर डाला छापा, 222 बंडल बेंत बरामद, मालिक फरार

Fri, 08 May 2020 12:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
वन सुरक्षा टीम द्वारा बरामद बेंत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को निचलौल रेंज के ग्राम सिंहपुर में छापा डाल कर एक घर से अवैध रुप से काट कर रखा 222 बंडल बेंत बरामद किया। टीम द्वारा उक्त घर के फरार मालिक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


उप प्रभागीय वनाधिकारी घनश्याम राय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि निचलौल क्षेत्र के सिंहपुर में बेंत की लकड़ी काटकर रखी गई है। सूचना पर वन सुरक्षा टीम व निचलौल के वनकर्मी वहां पहुंचे तथा वहां पर एक घर में अवैध रुप से काट कर रखा गया 100 बंडल ताजा बेंत तथा 122 बंडल पुराना बेंत बरामद किया।

टीम ने पुराने 122 बंडल बेंत को वहीं छोड़ दिया जबकि 100 बंडल बेंत को निचलौल भेजवाया। टीम द्वारा घर के मालिक की भी तलाश की जा रही है। वन विभाग की इस कार्रवाई में प्रभारी रेंजर मोहन कुमार, चंद्रभान तथा वन सुरक्षा टीम के प्रभारी कासिम अली, राजेश यादव, अमर विश्वकर्मा, रमेश, दिनेश त्रिपाठी व वीरेंद्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ नग साखू का चिरान बरामद

वन सुरक्षा टीम ने कमता में आरा मशीन पर छापा मारकर आठ नग साखू का चिरान बरामद किया है। बरामद चिरान को टीम ने जब्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। प्रभारी कासिम अली ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

आरा मशीन पर चिरी जा रही लकड़ी बरामद
वन सुरक्षा टीम द्वारा दक्षिणी चौक के देउरवां स्थित आरा मशीन पर छापा डाल कर अवैध रुप से किए जा रहे शीशम की लकड़ी को बरामद किया गया। टीम ने आरा मशीन की चुटकी को भी खोल लिया गया है। इस कार्रवाई में भी राजेश यादव, अमर विश्वकर्मा व वीरेंद्र ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें