फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिसकर्मियों ने सीखीं साइबर फॉरेंसिक्स की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में गोरखपुर जोन के 24 पुलिस अधिकारियों के लिए आयोजित साइबर फॉरिंसिक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें मोबाइल, कंप्यूटर एवं नेटवर्क फॉरेंसिक्स, मल्टीमीडिया विश्लेषण, ड्रोन एवं वीडियो फॉरेंसिक्स, वॉयस एनालिटिक्स, स्टेगनोग्राफी, पासवर्ड एवं मैलवेयर विश्लेषण, एन्क्रिप्टेड डेटा जांच व क्रिप्टोकरेंसी ट्रेसिंग जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

एमएमएमयूटी और गोरखपुर जोन पुलिस के मध्य हुए एमओयू के तहत साइंट टेक्नोलॉजीज, नई दिल्ली के सहयोग से 'साइबर फॉरेंसिक टूल्स' विषय पर यह आयोजन किया गया था। समापन सत्र के मुख्य अतिथि साइबर कमांडो उपेंद्र सिंह ने कहा कि साइबर जांच में उपलब्ध टूल्स के साथ-साथ सरकारी रूप से अनुमोदित एवं मान्यता प्राप्त उपकरणों का उपयोग आवश्यक है। इससे जांच अधिक विश्वसनीय एवं विधिसम्मत बनती है।
इस अवसर पर कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बीके शर्मा व डॉ. विमल कुमार और नवीन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें