फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर का हाल: 13 घंटे से अधिक 40 हजार घरों की बिजली रही गुल, लोग हुए परेशान

Tue, 07 Mar 2023 10:21 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

कूड़ाघाट चौराहे के राहुल राय ने बताया कि 13 घंटे तक बिजली न रहने से इलाके का हर व्यक्ति परेशान हो गया। त्योहार नी तैयारियां प्रभावित हुईं। पूरा दिन खराब गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में मोहद्दीपुर स्थित आरकेवीके के पास पड़े कूड़े में सोमवार को आग लगने से बिजली के केबल बॉक्स का तार जल गया। इससे मोहद्दीपुर बिजली घर के फीडर बारी-बारी से ट्रिप होने लगे। इसके चलते कई इलाकों में 40 हजार घरों की बिजली 13 घंटे से अधिक समय तक गुल रही।

विज्ञापन


बिजली निगम के अभियंताओं के मुताबिक, पुल के किनारे नगर निगम की तरफ से कूड़ा डाला जाता है। आसपास के दुकानदार भी वहीं कूड़ा फेंकते हैं। सोमवार सुबह चार बजे इसी कूड़े में किसी ने आग लगी दी। आग उधर से गुजर रही एचटी केवल तक पहुंच गई।

इससे खोराबार, सहारा इस्टेट, एम्स, एयर फोर्स बिजली घर के साथ ही, जीआरडी तक जाने वाली हाईटेंशन लाइन के केबल जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे सुबह 5 बजे बिजली गुल हो गई। सुबह बिजली कटने से क्षेत्रों के 40 हजार से अधिक घरों के लोग परेशान हो गए। मरम्मत कार्य के बाद शाम सात बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन


उधर घटना की सूचना के बाद सुबह 10 बजे मुख्य अभियंता आशू कालिया और अधीक्षण अभियंता यूसी वर्मा रात मौके पर पहुंचे और अपनी निगरानी में सुधार कार्य करवाया।
 

विज्ञापन

घरों की पानी की टंकी हो गई खाली

कूड़ाघाट चौराहे के राहुल राय ने बताया कि 13 घंटे तक बिजली न रहने से इलाके का हर व्यक्ति परेशान हो गया। त्योहार नी तैयारियां प्रभावित हुईं। पूरा दिन खराब गया। खोराबार के अमित यादव ने बताया कि सुबह अचानक बिजली गुल होने से घरों में पानी की टंकी खाली हो गई जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

अधीक्षण अभियंता यूसी वर्मा ने कहा कि कूड़े को जलाने की वजह से केबल में आग पकड़ ली थी। एम्स, जीआरडी, एयरफोर्स के साथ अन्य इलाकों की बिजली गुल हो गई थी। बारी-बारी से फीडर की आपूर्ति का केबल दुरुस्त करवाया गया। इसके बाद आपूर्ति चालू की गई।

नगर निगम की ओर से नहीं किया गया कूड़ा डंप : डॉ. मणिभूषण
सहायक नगर आयुक्त व स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि आरकेबीके के पास स्थित पुलिया के बगल में नगर निगम की ओर से कूड़ा डंप नहीं किया जाता है। दिसंबर में महानगर के सभी कूड़े के ढेर को साफ कराकर फिर कूड़ा इकट्ठा न होने के लिए जागरुकता अभियान भी चलाया गया था। साथ ही राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देश पर शहर में कहीं भी कूड़ा जलाने पर रोक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें