फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फोरलेन समेत 758 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक फोरलेन सड़क समेत करीब 758 करोड़ अधिक की 24 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन

वह भटहट-बासंस्थान फोरलेन सड़क समेत 697 करोड़ 49 हजार रुपये की लागत वाली पांच सड़कों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही सड़क निर्माण एवं पर्यटन विकास से जुड़े, 60 करोड़ 63 लाख 96 हजार रुपये की लागत वाले 19 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
लोकार्पण और शिलान्यास का समारोह शनिवार दोपहर बाद बांसस्थान में होगा जहां मुख्यमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सीएम योगी जिन सड़कों का लोकार्पण करेंगे, उनमें सबसे महत्वपूर्ण भटहट-बांसस्थान फोरलेन मार्ग है।
विज्ञापन

11.6 किमी लंबे इस मार्ग के फोरलेन में चौड़ीकृत हो जाने से न केवल एक बड़ी आबादी के लिए आवागमन सुगमता बढ़ी है बल्कि इसका फायदा आयुष विश्वविद्यालय जाने वालों को भी मिल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि फोरलेन कनेक्टिविटी हो जाने से प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय में आयुष पद्धतियों से इलाज कराने का क्रेज और बढ़ेगा। शिलान्यास की परियोजनाएं सड़क और पर्यटन विकास पर केंद्रित हैं।
आयुष विवि का करेंगे निरीक्षण : सीएम शनिवार को महायोगी गुरु गोरखनाथ राज्य आयुष विश्वविद्यालय का भी निरीक्षण और समीक्षा बैठक करेंगे। उनके द्वारा आयुष विश्वविद्यालय में पुरुष व महिला छात्रावास का लोकार्पण भी संभावित है। पुरुष छात्रावास का नामकरण ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में किया गया है जबकि महिला छात्रावास का नाम राप्ती रखा गया है।
विज्ञापन

पौधरोपण महायज्ञ में सम्मिलित होंगे सीएम : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर में प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ में सम्मिलित होंगे। वह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस के किनारे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाएंगे और जनसभा कर प्रदेशवासियों को पौधरोपण महायज्ञ में जिम्मेदारीपूर्वक हिस्सेदारी करने का आह्वान करेंगे। इस महाभियान के जरिये प्रदेश सरकार ने इस बार 35 करोड़ पौधरोपण करने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें