फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल : गौतम स्पोर्टिंग और सरदारनगर ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
फुटबॉल खेलते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज खेल मैदान पर गोरखपुर फुटबॉल संघ की ओर से गोरखपुर नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत बृहस्पतिवार को खेले गए मैच में गौतम स्पोर्टिंग ने सेंट जूड्स स्कूल को 4-0 से हराया। वहीं, सरदारनगर एफसी ने खोराबार एफसी को 3-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

पहला मैच गौतम सपोर्टिंग और सेंट जूड्स स्कूल के मध्य खेला गया। एकतरफा मुकाबले में गौतम स्पोर्टिंग 4-0 से विजयी रही। गौतम की ओर से अखिलेश और फिरोज अहमद ने एक-एक गोल और शुभम ने दो गोल किए। इस मैच के निर्णायक अमरनाथ, फखरुद्दीन, ओमप्रकाश गौड़ और आमिर खान रहे।
दूसरा मैच सरदारनगर फुटबॉल क्लब और खोराबार एफसी के बीच खेला गया। इसमें सरदारनगर ने 3-0 से विजय प्राप्त किया। सरदारनगर की ओर से मोहम्मद तौहीद, सिद्धार्थ और आदित्य ने गोल किया। मैच के निर्णायक विकास कुमार, सौरभ कुमार और संजय साहनी रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि गोरखपुर फुटबॉल संघ के सचिव हमजा खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। इस दौरान उत्तम छेत्री, शिवकुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद हारून, अश्वनी कुमार यादव, भुआल निषाद, मेहताब अहमद, सूरज छेत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें