फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल : मऊ को हराकर दिल्ली ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
- वीरेंद्र प्रताप शाही की भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

- जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़हलगंज। क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज महुआपार के खेल मैदान पर वीरेंद्र प्रताप शाही की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। इसमें डीएफए दिल्ली की टीम ने मऊ को 1-0 से पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। मैच के मुख्य अतिथि जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरित किया।

शनिवार को खेले गए फाइनल मैच के दूसरे हाॅफ के 66वें मिनट में दिल्ली के खिलाड़ी इमरान ने शानदार मैदानी गोल कर अपनी टीम को जीत दिला दी। इस दौरान प्रतियोगिता के संयोजक विधायक राजेश त्रिपाठी, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह और मानव शिक्षा सेवा संस्थान के अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य आलोक कुमार गुप्ता, शैलेंद्र राय पिंटू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों व दर्शकों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि खेल संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास करता है और जीतने का जज्बा पैदा करता है। कमेंट्री मुन्ना शाही व राजू शाही ने की। आयोजन समिति के अध्यक्ष रमेश शाही व महासचिव प्रशांत शाही ने प्रतियोगिता की सफलता पर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान संगम शाही, योगेंद्र यादव, देवेंद्र शाही, सिंटू शाही, झबलू शाही, सौरभ शाही, दिग्विजय नारायण राय, बैताली शाही, डॉ. सुभाष शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें