नियमित गूगल सीट पर अपडेट होगी प्रक्रिया
डीबीटी के अंदर प्रेषित की जाने वाली धनराशि का ब्योरा नियमित रूप से गूगल सीट पर अपलोड करना होगा। खंड शिक्षा अधिकारी इसकी निगरानी करेंगे।
जनपद स्तरीय टीम का होगा गठन
धनराशि प्रेषित करने के एक सप्ताह के अंदर सत्यापन के लिए जनपद स्तरीय टीम का गठन किया जाएगा। जिसे विद्यालय स्तर पर संग्रहित सूची जांच अधिकारी को अध्यापक उपलब्ध कराएंगे। जांच अधिकारी बैंक पास बुक एवं उपलब्ध डाटा के अनुसार छात्र छात्राओं से सुनिश्चित करेंगे कि धनराशि मिली या नहीं।
इन बातों का रखना होगा ख्याल
- खाद्य सुरक्षा भत्ता भेजने के बाद छात्र छात्राओं का विवरण एक्सेल सीट पर उपलब्ध कराना होगा।
- धनराशि अभिभावकों के उन खातों में भेजी जाएगी जो आधार कार्ड से लिंक हो।
- खंड शिक्षा अधिकारी और अध्यापक सुनिश्चित करेंगे की धनराशि खातों में प्रेषित हो।
मिड डे मील जिला समन्वयक दीपक पटेल ने कहा कि डीबीटी के तहत जिले के 2741 स्कूलों में धनराशि प्रेषित करने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसे लेकर डीएम से आवश्यक दिशा निर्देश मिला है। प्रेषित धनराशि का नियमित निगरानी होगी। इसके बारे में खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश प्रेषित कर दिया गया है।