फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महेवा मंडी में मसाला जांच करने पहुंचीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी का व्यापारियों ने किया विरोध

Fri, 12 Jun 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नवीन गल्ला मंडी महेवा में वृहस्पतिवार को मसालों की जांच के लिए पहुंचीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतिमा उपाध्याय का व्यापारियों ने विरोध किया। विरोध के चलते वह मसालों के नमूने नहीं ले सकीं और बिना जांच किए वापस लौट गईं। बाद में उन्होंने सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा को लिखित रिपोर्ट भेजकर इस पूरे प्रकरण की जानकारी दी।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, शासन के निर्देश पर प्रदेशभर में मसालों में मिलावट की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नवीन गल्ला मंडी महेवा से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाने थे। जांच शुरू होते ही बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्र हो गए और विरोध जताने लगे। व्यापारियों का आरोप है कि अधिकारी निजी वाहन से अकेले मंडी पहुंचीं और नमूना लेने के नाम पर व्यापारियों में भय का माहौल बना रही थीं।
व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने अपने लाइसेंस और खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज भी दिखाए, इसके बावजूद उन्हें परेशान किया गया। सूचना मिलने पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को शांत कराया। उन्होंने संबंधित अधिकारी के खिलाफ जांच की मांग की। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

मौके पर बृजेश बंसल, आनंद गुप्ता, पवन सिंघानिया, पंकज गुप्ता, मनोज गोयल, पवन गुप्ता, अमित गोयल, पुनीत अग्रवाल, रमेश कसौघन, संजय जायसवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।

बोले अधिकारी
शासन के निर्देश पर मसाले में मिलावट का प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जांच कर रहे हैं। व्यापारियों के विरोध के कारण जांच नहीं हो सकी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को 300 रुपये मासिक भत्ता मिलता है, वह निजी वाहन से जाते हैं। - डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें