फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से 1.40 लाख रुपये ठगने के मामले में चिलुआताल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता निजी अस्पताल में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत है। एसएसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी की पहचान पीपीगंज के एकमा निवासी विनय यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि पीड़िता की मुलाकात उसके साथ काम करने वाले एक व्यक्ति के जरिये विनय यादव से हुई थी। विनय ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया और अलग-अलग समय में उससे कुल 1.40 लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने बाद में पीड़िता को नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र भी उपलब्ध कराया।
जब महिला दस्तावेज लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची तो वहां अधिकारियों ने बताया कि दोनों ही दस्तावेज फर्जी हैं। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी से पैसे वापस मांगे, जिस पर वह टालमटोल करता रहा। इस दौरान आरोपी ने 20 हजार रुपये वापस किए, लेकिन शेष 1.20 लाख रुपये नहीं लौटाए। खुद को ठगा महसूस करने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें