फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में हुक्का बारों में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, सभी मिले बंद

Wed, 16 Sep 2020 07:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर के डीएम के. विजयेंद्र पांडियन। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुक्का बारों का संचलन पूरी तरह बंद कराने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के निर्देश पर अभिहीत अधिकारी कुमार गुंजन के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को आधा दर्जन हुक्का बार के ठिकानों पर औचक छापा मारा। इस दौरान सभी बंद मिले।

विज्ञापन


अभिहीत अधिकारी का कहना है कि रह-रहकर इन ठिकानों पर निरंतर छापे की कार्रवाई होती रहेगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई चोरी-चुपके हुक्का बार का संचालन न कर सके।

उन्होंने बताया कि टीम ने पूर्व में संचालित हुक्का बारों, शास्त्री चौक स्थित द हैमर, मंगलम टॉवर स्थित कैजल व मिस्ट कैफे, लारी बिल्डिंग स्थित बबल लाउंज एंड कैफे व इनफेर्नो लाउंज, जीडीए टावर स्थित लाउंज 18 तथा मेडिकल कॉलेज रोड पर स्थित रॉयल एल्फ्रेड कैफे का निरीक्षण किया जो बंद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें