फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय युवक संघ ने उठाया जरूरतमंदों के भोजन का बीड़ा

Mon, 27 Apr 2020 08:57 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहीद रविन्द्र सिंह के परिवार और भारतीय युवक संघ की ओर से जरूरतमंदों की सेवा का सिलसिला जारी है। सोमवार को युवाओं के दल की ओर से खजनी और पिपरौली क्षेत्र के 19 गांवों में रहने वाले 900 परिवारों को खाद्य सामग्री का पैकेट प्रदान किया गया।

विज्ञापन


भारतीय युवक संघ के अध्यक्ष और भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या आदित्य प्रताप सिंह आगू ने कहा कि कोरोना के कहर के कारण चल रहे लॉकडाउन में कुछ परिवार ऐसे भी हैं जिनकी रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

रोज कमाने और खाने वाले यह परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में संगठन की ओर से लॉकडाउन के पहले चरण से ही रोजाना राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। पहले चरण में इसकी शुरूआत शहरी क्षेत्र में की गई थी।
विज्ञापन


दूसरे चरण में ग्रामीण इलाकों में राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में सावन सिंह, अनिमेश श्रीवास्तव, अमित सिंह, स्वतंत्र, विनय, प्रदीप, पप्पु सोनकर, गोलू, छोटू और राजा का सराहनीय योगदान रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें