फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शिकायत के बाद ईडी ने इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
- ईमेल से ईडी ही नहीं बोर्ड के सदस्यों से भी की थी चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एम्स के जूनियर डॉक्टर ने परिसर में व्याप्त चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत ईमेल के जरिये केवल कार्यकारी निदेशक (ईडी) से ही नहीं की थी, उसने बोर्ड के सदस्यों से भी इसकी शिकायत की थी। ईमेल के बाद एम्स प्रशासन सक्रिय हो गया है। ईडी विभा दत्ता ने बृहस्पतिवार को ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया।
शिकायत मिलने के बाद एम्स प्रशासन ने ट्रॉमा और इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी बढ़ा दी है। इसके अलावा इमरजेंसी में अतिरिक्त चिकित्सकों की तैनाती कर 24 घंटे सेवाएं सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं। नर्सिंग स्टाफ को भी सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं, ताकि किसी भी मरीज की इलाज में देरी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स की ईडी और बोर्ड के सदस्यों ने कहा कि चिकित्सकीय सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि भविष्य में अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि निरीक्षण के बाद मिली कमियों को दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें