फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: गोरक्षनगरी के ऊपर मंडराकर मुंबई लौटा विमान, दूसरे को अयोध्या में उतारा

Thu, 25 Jan 2024 11:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एयरपोर्ट के निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि यात्रियों को देरी व फ्लाइट के कैंसिल होने की सूचना तीन से चार घंटे पहले ही दे दी गई थी। घने कोहरे के चलते उड़ान में दिक्कत आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अचानक खराब हुए मौसम के चलते बुधवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पर आने और यहां से उड़ान भरने वाली 14 फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं। मुंबई से आई स्पाइसजेट की फ्लाइट आधे घंटे तक गोरक्षनगरी के ऊपर आसमान में चक्कर लगाती रही।

विज्ञापन


रनवे का सिग्नल नहीं मिलने के चलते आखिरकार पायलट ने विमान को वापस मुंबई ले जाने का निर्णय लिया। सिर्फ दिल्ली से स्पाइसजेट की एक फ्लाइट ही उतर सकी। वह भी दुबारा उड़ान नहीं भर पाई। इंडिगो की दिल्ली-गोरखपुर फ्लाइट को अयोध्या एयरपोर्ट पर उतारा गया। वहीं, एलाइंस एयर का विमान लखनऊ रनवे पर उतरा।

गोरखपुर एयरपोर्ट से रोजाना दिल्ली के लिए तीन फ्लाइटें आती व जाती हैं। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ के लिए भी फ्लाइट हैं। एक महीने से खराब मौसम के चलते हर दिन कोई न कोई फ्लाइट लेट हो रही है। बुधवार की सुबह घने कोहरे के चलते दिक्कत बढ़ गई। सुबह करीब 11: 30 बजे आई स्पाइसजेट की मुंबई वाली फ्लाइट आधे घंटे तक आसमान में चक्कर लगाती रही।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बर्फीली हवा ने छुड़ाई कंपकंपी, न्यूनतम पारा @4.9

रनवे का सिग्नल नहीं मिलने के चलते विमान को वापस मुंबई ले जाने का निर्णय लिया गया। खराब मौसम के चलते दिल्ली से आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को अयोध्या एयरपोर्ट पर उतारा गया। इसी तरह एलाइंस एयर का विमान भी लखनऊ एयरपोर्ट से ही लौट गया।

विज्ञापन

फ्लाइट कैंसिल होने के चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठंड में भी समय से अपने गंतव्य तक जाने के लिए जो यात्री स्टेशन पर पहुंचे थे, उन्हें काफी इंतजार के बाद मायूस लौटना पड़ा। मुंबई वाली फ्लाइट वापस होने पर कई यात्रियों के जरूरी काम रह गए।

एयरपोर्ट के निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि यात्रियों को देरी व फ्लाइट के कैंसिल होने की सूचना तीन से चार घंटे पहले ही दे दी गई थी। घने कोहरे के चलते उड़ान में दिक्कत आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें