सीजन के पहले कोहरे ने मंगलवार को न केवल सड़क पर वाहनों बल्कि आसमान में विमानों की रफ्तार भी रोक दी। विजिबिलिटी कम होने से दिल्ली समेत कुछ अन्य शहरों की सुबह की सभी उड़ाने लेट रहीं।
यात्रियों को दिक्कत न हो इसलिए एयरपोर्ट प्रशासन ने ट्वीटर से जानकारी साझा करते हुए लिखा कि घने कोहरे की वजह से सुबह की फ्लाइट लेट हुई है। यात्रियों को दिक्कत न हो इसलिए संबंधित एयरलाइन से समय की जानकारी लेने के बाद ही घर से निकले।
बता दे कि वर्तमान में गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए तीन-तीन फ्लाइट जबकि हैदराबाद, कोलकाता और प्रयागराज के लिए एक- एक उड़ान होती है।