फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जनगणना में लापरवाही पर नजर, प्रगणकों की फील्ड गतिविधियां होंगी लाइव

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक दिसंबर से घर-घर शुरू होगा जनगणना का काम, सुपरवाइजरों को नियमित निगरानी के निर्देश
विज्ञापन



गोरखपुर। जनगणना के द्वितीय चरण को समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को नगर निगम मुख्यालय के सदन हॉल में अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार और शासन से आए जनगणना जिला प्रभारी शैलेंद्र की मौजूदगी में सभी जोन के इंचार्ज अधिकारियों और सुपरवाइजरों की बैठक हुई। इसमें प्रगणकों के काम की नियमित निगरानी और फील्ड स्तर पर किसी तरह की लापरवाही न होने देने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। अपर नगर आयुक्त ने सभी सुपरवाइजरों को अपने-अपने सर्किल में तैनात प्रगणकों के काम का नियमित पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही एक दिसंबर से प्रगणकों की फील्ड गतिविधियों को लाइव कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। निर्देश दिया कि जिन प्रगणकों ने अभी तक जनगणना एप्लीकेशन में लॉगिन नहीं किया है, वे तत्काल लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें। इससे फील्ड में काम शुरू होने के बाद तकनीकी दिक्कत या अनावश्यक देरी से बचा जा सकेगा। अधिकारियों ने सभी तैयारियां समय से पूरी कर जनगणना कार्य को निर्धारित अवधि में पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें