फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: देवी पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब...मां के दरबार में लगे जयकारे

Tue, 24 Oct 2023 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के नवमी को हुई मां सिद्धिदात्री की आराधना
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने दी नवरात्र की पूर्णाहुति, कन्या पूजन कर की मंगलकामना
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन सोमवार को माता के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान के साथ पूजा की गई। इसी के साथ नवरात्र की पूर्णाहुति भी हो गई। दिनभर शहर के विभिन्न पंडालों, देवी मंदिरों व घरों में हवन-पूजन के कार्यक्रम चलते रहे। अंत में कन्या पूजन कर लोगों ने आस्था निवेदित की और माता के जयकारे लगाए। शहर के सभी दुर्गा पंडालों के पास शाम से देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा।
महानगर के सबसे पुराने दुर्गा पूजा स्थल दुर्गाबाड़ी, एनई रेलवे इंटर कॉलेज, कालीबाड़ी में मेला जैसा दृश्य था। यहां आने वालों ने माता के दरबार में मत्था टेका और मंगलकामना की। देर रात तक सड़कों पर चहल-पहल बनी रही। दुर्गाबाड़ी, एनई रेलवे बालक इंटर कॉलेज, लोको ग्राउंड आदि जगहों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इसके अलावा खरैया पोखरा, दीवान बाजार, असुरन चौक, घोष कंपनी, हजारीपुर, बेतियाहाता, रुस्तमपुर, आजाद चौक, धर्मशाला, बसंतपुर, आजाद चौक, हांसूपुर, माया बाजार, बौलिया कॉलोनी, मोहरीपुर, बिछिया कॉलोनी, मोहद्दीपुर, नसीराबाद, कुनराघाट आदि जगहों पर स्थापित दुर्गा पंडालों में पहुंचकर भक्तों ने माता का दर्शन किया।
विज्ञापन


दुर्गा के नौ रूप में पूजी गईं कन्याएं
शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि पर दुर्गा के नौ रूपों में आमंत्रित कन्याओं के पांव पखारे गए। मंदिरों और घरों में कलश स्थापन करने वाले परिवारों ने कन्या पूजन किया। कालीबाड़ी में नौ कन्याओं के पांव पखारे गए और फिर रोली, अक्षत चंदन से टीका लगाकर उनकी आरती उतारी गई। शृंगार की वस्तुओं के अलावा वस्त्र का दान किया गया।




अघोरपीठ आश्रम में हुआ कन्या व भैरव पूजन
शारदीय नवरात्र की महानवमी पर सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अघोर पीठ आश्रम पर कन्या पूजन श्रद्धा के साथ परंपरा के अनुसार किया गया। नवदुर्गा के रूप में नौ कन्याएं व भैरव के रूप में बटुक की पूजा पीठ प्रमुख अवधूत छबीले राम ने की। इसके बाद पीठ प्रमुख ने कन्याओं व बटुक भैरव को भोजन परोसा। अंत में दक्षिणा व उपहार देकर उन्हें विदा किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. रूप कुमार बनर्जी, अरविंद कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।




मिशन शक्ति के तहत किया गया कन्या पूजन
बेसिक शिक्षा के संकल्प समूह ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत सोमवार को नवमी पर्व पर देवरिया रोड स्थित मुसहर बस्ती में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान समूह के सदस्यों ने पूजन के उपरांत बालिकाओं को उपहार बांटकर प्रोत्साहित किया। इस दौरान आशुतोष सिंह, दिनेश उपाध्याय, रेखा सिंह, आलेख शरण, दीप्ति सिंह, ममता सिंह, वंदना मल्ल, अर्चना तथा मांडवी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



एम्स गेट पर गोरखा परिसंघ ने लगाया भंडारा


भारतीय गोरखा परिसंघ की ओर से शारदीय नवरात्र के अवसर पर सोमवार को एम्स गेट पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्रीराम सिंह प्रधान, ओम गुरुंग, धन बहादुर थापा, प्रतिमा थापा, गंगा बहादुर, कल्पना थापा, प्रतिमा छेत्री, पूजा सिंह, हीरा थापा, शर्मिला थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें