फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जालसाजी का आरोपी टाइल्स व्यापारी रोहित गिरफ्तार

विज्ञापन
गोरखनाथ थाने में जलसाजी के आरोप में गिरफ्तार टाइल्स कारोबारी रोहित जायसवाल।
विज्ञापन
- उप्र कोआपरेटिव फेडरेशन के उपसभापति का बेटा है रोहित
विज्ञापन

- चेक बाउंस के मामले में हाजिर न होने पर कोर्ट से जारी था एनबीडब्ल्यू
- जमीन और व्यापार के नाम पर कई लोगों से रुपये हड़पने का है आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जमीन और टाइल्स के नाम पर रुपये हड़पने के आरोपी टाइल्स व्यापारी रोहित जायसवाल को रविवार रात गोरखनाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रोहित राष्ट्रीय सह संपर्क प्रमुख सहकार भारती व उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव फेडरेशन के उप सभापति रमाशंकर जायसवाल का बेटा है।
आरोपी के खिलाफ कोर्ट से एलबीडब्ल्यू जारी था, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
पकड़ा गया आरोपी गोरखनाथ इलाके के राजेंद्र नगर भाटी विहार कॉलोनी का निवासी है। उस पर जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी के अलावा टाइल्स के रुपये लेकर भी हड़पने का आरोप है। आरोपी रोहित ने कुछ को चेक भी दिया था, जो बाउंस हो गया था। कोर्ट से नोटिस जारी हुआ था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ था, जिसके बाद गैर जमानती वारंट जारी हुआ था।
विज्ञापन

गौरव ट्रेडर्स के नाम से रोहित टाइल्स-मार्बल का व्यापार करता है। टाइल्स लगवाने के नाम पर कई लोगों से पैसा लिया था। झांसा देकर ज़मीन दिलाने के नाम पर भी पैसा लेने का आरोप है। ठगी के शिकार राजेंद्रनगर पूर्वी निवासी नीलेंद्र गोविंद राव (रामू सिंह) और उनकी मां कुसुम गोविंद राव से टाइल्स देने के नाम पर भी जालसाजी की है।
इसी मामले में एनबीडब्ल्यू जारी हुआ था। पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि रोहित के ठगी के शिकार अतुल सिंह, प्रभाकर पांडेय, राजन सिंह, विपुल त्रिपाठी, विनीत जायसवाल सहित अन्य कई और लोगों भी हुए हैं।
विज्ञापन

रामू सिंह ने बताया कि रोहित अपने पिता के नाम पर सबको धमकाता था। यही नहीं अपने पिता के गनर को लेकर भी घूमता था। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि रोहित के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था, उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें