फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खराब मौसम के कारण कोलकाता और बंगलूरू की उड़ानें लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। खराब मौसम के चलते शनिवार को इंडिगो की कोलकाता और बंगलूरू के लिए उड़ानें निर्धारित समय से देरी से आईं और रवाना हुईं। कोलकाता के लिए विमान ने करीब एक घंटे और बंगलूरू के लिए एक घंटे 10 मिनट की देरी से उड़ान भरी।
विज्ञापन

कोलकाता से फ्लाइट को अपराह्न 3:30 बजे आना था लेकिन यह शाम 4:25 बजे पहुंची। इसकी वजह से गोरखपुर से कोलकाता की उड़ान अपराह्न 3:50 की जगह शाम 05:05 बजे हुई। वहीं, बंगलूरू से आने वाला विमान शाम 5:40 की जगह 6:28 बजे पहुंचा। इस वजह से गोरखपुर से बंगलूरू की उड़ान शाम 6:15 की जगह 7:24 बजे हुई। फ्लाइट लेट होने के कारण यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने बोर्डिंग गेट पर लंबा इंतजार किया और कनेक्टिंग फ्लाइट्स में भी समस्या होने की शिकायत की। एयरलाइन ने यात्रियों को स्थिति की जानकारी दी और समय पर उड़ानें संचालित करने के प्रयास किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें