फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने बाद शुरू हुई है हवाई सुविधा, प्रयागराज से गोरखपुर खाली आई पूरी फ्लाइट

Fri, 26 Jun 2020 05:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • तीन महीने बाद गोरखपुर से कोलकाता, प्रयागराज के लिए भी शुरू हुई उड़ान
  • 29 तक रोजाना, एक जुलाई से सप्ताह में चार दिन ही होगी दोनों शहरों के लिए उड़ान
विज्ञापन
गोरखपुर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से कोलकाता और प्रयागराज के लिए भी शुक्रवार को विमान कंपनी इंडिगो की उड़ान शुरू हो गई। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से इन दोनों शहरों के लिए 25 मार्च से ही फ्लाइट सेवा बंद चल रही थी। हालांकि प्रयागराज से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट पूरी तरह से खाली रही। इस उड़ान के लिए एक भी सीट बुक नहीं हो पाई।

विज्ञापन


इंडिगो की फ्लाइट सुबह आठ बजे ही कोलकाता से 50 यात्रियों के साथ गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंची। आधे घंटे के अंतराल के बाद यानी 8.30 बजे वहीं फ्लाइट 26 यात्रियों को लेकर प्रयागराज गई। सुबह 11.10 बजे प्रयागराज से गोरखपुर लौटने वाली फ्लाइट खाली आई। आधे घंटे बाद 11.40 बजे उसी फ्लाइट ने 35 यात्रियों के साथ कोलकाता के लिए उड़ान भरी।

एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि अचानक सेवा शुरू होने की वजह से बहुत से लोगों को जानकारी ही नही हो पाई जिससे प्रयागराज से गोरखपुर की फ्लाइट खाली रही।

26 से 29 जून तक प्रयागराज और कोलकाता के लिए रोजाना उड़ान होगी। मगर एक जुलाई से सप्ताह में सिर्फ चार दिन मंगलवार, बुद्धवार, गुरुवार और रविवार को ही उड़ान होगी। फ्लाइट के समय में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन


हैदाराबाद के लिए तीन दिन ही उड़ान
उधर हैदराबाद के लिए यात्री कम मिलने की वजह से विमान कंपनी इंडिगो ने जुलाई से सप्ताह में चार दिन की बजाए अब तीन दिन ही उड़ान करने का निर्णय लिया है। अब यह फ्लाइट केवल मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही हैदराबाद से गोरखपुर और गोरखपुर से हैदराबाद आएगी और जाएगी। उड़ान के समय में कोई बदलाव नहीं होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें