फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: गोरखपुर से आगरा, पुणे, गोवा और पटना के लिए भी उड़ान की तैयारी, विमान कंपनियों ने दिया प्रस्ताव

Wed, 04 Aug 2021 09:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

स्लॉट मिलने पर जल्द शुरू हो सकती है उड़ान। अभी गोरखपुर से दिल्ली-मुंबई समेत 13 उड़ानें।
विज्ञापन
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से जल्द ही आगरा, पुणे, गोवा, पटना और हिंडन के लिए भी उड़ानें शुरू हो सकती हैं। विमान कंपनियों ने इसके लिए एयरपोर्ट से स्लॉट उपलब्ध कराने की मांग की है। वर्तमान में गोरखपुर से दिल्ली-मुंबई समेत विभिन्न शहरों के लिए 13 उड़ानें हो रही हैं। दिल्ली के लिए पांच, मुंबई के लिए तीन और हैदराबाद, कोलकाता, बंगलूरू, लखनऊ, प्रयागराज के लिए एक-एक उड़ान हो रही है। इन शहरों के लिए भी उड़ान शुरू हो जाने पर गोरखपुर एवं आसपास के जिलों के लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन


बता दें कि पुणे में बड़ी संख्या में गोरखपुर के स्टूडेंट व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले रहते हैं। यहां के लिए उड़ान शुरू करने की मांग लंबे समय से चल रही है। इसी तरह रोजाना आगरा, गोवा और पटना आने-जाने वाले लोगों की भी अच्छी संख्या है। हिंडन(गाजियाबाद) एयरपोर्ट के लिए उड़ान शुरू हो जाने से यहां से गाजियाबाद और नोएडा जाने वालों को सहूलियत हो जाएगी।

इस संबंध में एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेयी ने बताया कि विभिन्न शहरों के लिए उड़ान का प्रस्ताव है। मंजूरी मिलते ही सेवाएं शुरू हो जाएंगी। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से पिछले चार सालों में गोरखपुर एयरपोर्ट से उड़ान सेवाओं का काफी विस्तार हुआ। 2013- 14 तक जहां दिल्ली के लिए एक ही उड़ान होती थी, अब 13 उड़ानें हो रही हैं। वर्ष 2020 से एयरपोर्ट से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या भी करीब सात लाख पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें