फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विटामिन सी की कमी से बढ़ रहा स्कर्वी रोग

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला अस्पताल के दंत रोग विभाग में हर दिन आ रहे पांच से दस मरीज
विज्ञापन


गोरखपुर। स्कर्वी रोग के मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। मसूड़ों में सूजन, ढीलापन, खून आना और मुंह से बदबू जैसी समस्याओं के कारण लोग जिला अस्पताल के दंत रोग विभाग में पहुंच रहे हैं। साफ-सफाई और शरीर में विटामिन सी की कमी इस रोग का प्रमुख कारण बन रही है। इसकी शिकायत लेकर प्रतिदिन जिला अस्पताल में पांच से 10 मरीज पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल में प्रतिदिन दांतों की समस्या लेकर लगभग 100 मरीज पहुंचते हैं। पचपेड़वा से इलाज कराने आईं सुमित्रा मौर्या ने बताया उनके छोटे बच्चे के दांत में समस्या दिखाई दे रही है। उसके मसूड़ों से खून आ रहा है। बघाड़ निवासी रीता चौहान ने बताया कि बच्चे के मसूड़ों में सूजन है। मुंह से बदबू आने की शिकायत है, जिसके कारण वे चिकित्सक से परामर्श लेने पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय यादव ने बताया कि स्कर्वी रोग से बचाव के लिए सुबह के साथ शाम को भी ब्रश करना जरूरी है। आंवला, नींबू, संतरा जैसे खट्टे फलों का सेवन करने से विटामिन सी की कमी पूरी होती है और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें