फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर क्षेत्र के सभी जिलों में भाजपा कराएगी अनुसूचित कार्यकर्ता सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
- गोरखपुर मंडल के अलावा आजमगढ़, लालगंज, बलिया और मऊ में 15 से 17 अप्रैल के बीच होगा सम्मेलन
विज्ञापन


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 जिलों में अनुसूचित कार्यकर्ता सम्मेलन कराएगी। यह सम्मेलन 15 से 17 अप्रैल के बीच होगी। इसमें वक्ता भी अनुसूचित वर्ग के ही पदाधिकारी होंगे। इसके अलावा बूथ शक्ति केंद्रों पर कार्यशालाएं होंगी और पदाधिकारियों को प्रशिक्षित कराने के बाद जिन मंडल में नई टीम बनी है वहां सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 10 अप्रैल को गोरखपुर में शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों की कार्यशाला होगी। इसके अलावा 13 अप्रैल तक गांव चलो अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को एक-एक गांव में जाना है और सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताना है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि गोरखपुर-बस्ती मंडल के सभी जिलों के अलावा आजमगढ़, लालगंज, बलिया और मऊ में 15 अप्रैल से अनुसूचित कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें