फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पांच हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध बिजली

Wed, 28 Feb 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर उपकेंद्र की क्षमता 30 से बढ़ाकर 40 एमबीए की जाएगी
विज्ञापन

अगले सप्ताह से शुरू होगा काम, गर्मी में लोगों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। महानगर के शाहपुर विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसकी क्षमता 30 एमबीए की बढ़ाकर 40 एमबीए की जाएगी। इसकी तैयारी बिजली निगम ने शुरू कर दी है। एक सप्ताह के अंदर इस पर काम शुरू हो जाएगा। क्षमता बढ़ने के बाद से करीब पांच हजार उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
शाहपुर क्षेत्र में गर्मी के दिनों में फाल्ट और लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। इसे देखते हुए पहले चरण में बिजली निगम ने 28 एमबीए की जगह 30 एमबीए की क्षमता बढ़ाई। इन सबके बीच जब फिर से सर्वे किया गया तो पता चला कि गर्मी में 30 एमबीए लोड झेल नहीं पाएगा। ऐसे में अब फिर से 10 एमबीए का और ट्रांसफॉमर्र उपकेंद्र पर लगाया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। अगले सप्ताह से इस पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता शहरी लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गर्मी से पहले ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि बढ़ाने का काम किया जा रहा है। शाहपुर में 30 की जगह 40 एमबीए की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें