प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा सैय्यद मोदी रेलवे स्टेडियम में 13 मार्च को
गोरखपुर। ब्रह्माकुमारी की ओर से सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में 13 मार्च को असीम शांति एवं खुशियों का पासवर्ड विषय पर संगोष्ठी का आयोजन होगा। इसमें राज योगिनी शिवानी का एक प्रेरक आध्यात्मिक अभिभाषण होगा। जिसमें लोग निशुल्क रजिस्ट्रेशन कराकर प्रवेश करेंगे।
यह जानकारी मंगलवार को मोहद्दीपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान संयोजक पारुल व डॉ. वी स्वामीनाथन ने दी। संवाद