फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पांच छात्रों का आईसीएमआर फेलोशिप में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
- विटामिन बी 12, हृदय रोग, मोटापा, दमा, बच्चेदानी कैंसर और स्टेम सेल से संबंधित होगा रिसर्च
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के तीन छात्रों और द्वितीय वर्ष के दो छात्रों को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) में रिसर्च फेलोशिप प्राप्त हुआ है। इन छात्रों का रिसर्च विषय विटामिन बी 12, हृदय रोग, मोटापा, दमा, बच्चेदानी कैंसर और स्टेम सेल से संबंधित होगा।
रिसर्च परियोजना को दो वर्षों में पूरा करना होगा। इस फेलोशिप के तहत प्रत्येक छात्र को 60 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इस अवसर से छात्रों को अनुभव मिलेगा बल्कि मेडिकल रिसर्च के क्षेत्र में नए योगदान की संभावना भी बढ़ेगी। इन विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर शोध करने का अवसर प्राप्त होगा, जो न केवल उनके शैक्षणिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज की अकादमिक प्रतिष्ठा को भी सुदृढ़ करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने बताया कि कॉलेज में शोध संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे विषयों का चयन किया गया है, जिनका सीधा संबंध जनस्वास्थ्य, रोगों की रोकथाम, उपचार की नई विधियों और स्थानीय स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान से है। चयनित विषय समाजोपयोगी होने के साथ-साथ भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। आने वाले समय में और भी छात्र राष्ट्रीय मंचों पर कॉलेज का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें