फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अपनों का साथ देने वाले योद्धा और जाति निरपेक्ष थे डॉ. रामदरश

Fri, 07 Aug 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रख्यात मीडियाकर्मी और प्रसिद्ध श्रम सलाहकार स्व. डॉ. रामदरश त्रिपाठी की 21वीं पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को विजय चौराहा स्थित एक होटल सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए ममता केतन, प्रेम शंकर गंगानी, गोवत्स स्वामी डॉ. विनय पांडेय, सुकन्या मल्ल और डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने सम्मानित लोगों को गोरखपुर की अमूल्य निधि बताया। अध्यक्षता कर रहे गोरखपुर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त आचार्य अनिल राय ने कहा कि डॉ. रामदरश निर्भीक, निष्पक्ष और जाति निरपेक्ष व्यक्तित्व के धनी थे। यह आयोजन डॉ. रामदरश की धर्मपत्नी बिंदा त्रिपाठी और पुत्री सुनीता मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। संचालन शिवेंद्र पांडेय ने किया। इस मौके पर पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, अखिलेश चंद, रत्नाकर सिंह, राकेश श्रीवास्तव, नंदू मिश्रा, नरेंद्र शुक्ल, शिव कुमार अग्रवाल, सुभाष दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें