फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने वाला पंजाबी गैंग: चोरों का टीमवर्क...ऑर्केस्ट्रा डांसर शादी में डांस करती, साथी घरों में चोरी

Wed, 06 May 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

ऑर्केस्ट्रा डांसर सरबजीत सिंह गोला इलाके में एक बैंड से जुड़कर शादियों और पार्टियों में डांस करती थी। यह उसकी असली पहचान नहीं थी। पति की मौत के बाद उसकी जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया कि उसने अपराध की राह चुन ली। उसने पंजाब से अपने भरोसेमंद साथियों को बुलाया और गोरखपुर में चोरी का संगठित नेटवर्क खड़ा कर दिया। उसके गिरोह में एक किन्नर, एक महिला और दो युवक शामिल थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों संग खुलासा करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोला इलाके में शादी समारोहों में चोरी करने वाले गिरोह की जांच तेज हो गई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि गिरोह में जबरदस्त टीमवर्क था। एक रेकी करता तो दूसरा ध्यान भटकाता था फिर तीसरा वारदात को अंजाम देता था। मोबाइल शॉप में चोरी के मामले में साथियों संग जेल भेजी गई पंजाब के सदर मलौट थाना क्षेत्र के एनाखेड़ा निवासी सरबजीत सिंह इस पूरे नेटवर्क की सरगना थी।

विज्ञापन


ऑर्केस्ट्रा डांसर सरबजीत सिंह गोला इलाके में एक बैंड से जुड़कर शादियों और पार्टियों में डांस करती थी। यह उसकी असली पहचान नहीं थी। पति की मौत के बाद उसकी जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया कि उसने अपराध की राह चुन ली।

Trending Videos

उसने पंजाब से अपने भरोसेमंद साथियों को बुलाया और गोरखपुर में चोरी का संगठित नेटवर्क खड़ा कर दिया। उसके गिरोह में एक किन्नर, एक महिला और दो युवक शामिल थे। सबकी भूमिका पहले से तय थी। कोई रेकी करता, कोई भीड़ में शामिल होकर ध्यान भटकाता तो कोई चोरी को अंजाम देता था।

एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से काम करता था। दिन में फाजिल्का के चंदनखेड़ा निवासी सरजीत सिंह उर्फ काका और मलकीत सिंह संभावित ठिकानों की रेकी करते थे। वे भीड़, सुरक्षा व्यवस्था और आसान निशानों की पहचान करते थे।

रात होते ही पूरा गैंग सक्रिय हो जाता। शादियों और पार्टियों में देवेंद्र कौर और सरबजीत डांस कर लोगों का ध्यान आकर्षित करते थे, जबकि ट्रांसजेंडर जगजीत सिंह जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर देता था।

इसी दौरान अन्य गुर्गे दुकानों या खाली मकानों में चोरी करते थे। दुबले-पतले होने के कारण वे आसानी से दुकानों में घुस जाते थे। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। एसपी के अनुसार, सभी आरोपी पंजाब के अलग-अलग जिलों से आए थे और पिछले सात दिनों से गोरखपुर में सक्रिय थे। उन्होंने पहले शहर में ठहर कर इलाके को समझा, फिर गोला कस्बे में किराए का कमरा लेकर अपने प्लान को अंजाम देना शुरू किया।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के जरिये गिरोह तक पहुंची पुलिस
गोला की एक दुकान का शटर तोड़कर 14 मोबाइल और 1.40 लाख रुपये चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर सोमवार को पांचों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

डेढ़ माह से सक्रिय थे आरोपी
पूछताछ में पता चला कि आरोपी करीब डेढ़ माह पहले पंजाब से निकले थे और पिछले सात दिनों से गोला में सक्रिय थे। इससे पहले वे दिल्ली, हरियाणा और बिहार में भी डांस की आड़ में चोरी की वारदात कर चुके हैं। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और संबंधित राज्यों की पुलिस से संपर्क साधा गया है। साथ ही उनके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें