फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में गैस किल्लत : एजेंसी पर हंगामा, कर्मचारियों से नोकझोंक- पुलिस के समझाने के बाद बंटे सिलिंडर

Wed, 06 May 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बैकलॉग के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है। लगभग 5000 घरेलू गैस सिलिंडरों की कमी बनी हुई है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। फिलहाल बुकिंग के बाद डीएसी नंबर के आधार पर ही सिलिंडर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
खोराबार में गैस सिलिंडर के लिए लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबा बाजार स्थित भारत गैस एजेंसी पर मंगलवार सुबह उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। इस दाैरान कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। भोर से ही लाइन में लगे उपभोक्ता वाहन से सिलिंडर पहुंचने पर धक्का-मुक्की करने लगे। इस दौरान अफरातफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाकर मामला शांत कराया। उसके बाद वितरण शुरू हो सका। हालांकि 80 लोगों को ही सिलिंडर मिल सका। सूबा बाजार स्थित भारत गैस एजेंसी पर मंगलवार भोर से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता एजेंसी पर पहुंच गए थे। जैसे ही गैस सिलिंडर से भरा वाहन पहुंचा, भीड़ बढ़ने से धक्का-मुक्की और कर्मचारियों से नोकझोंक शुरू हो गई।

स्थिति बिगड़ते देख एजेंसीकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और लाइन व्यवस्थित कराई। इसके बाद वितरण कार्य शुरू हो सका। लाइन में लगे समीर अली, बेगम निशा, गुड्डू, सुरेंद्र, मंजू, विनोद, अनिल और अमन समेत करीब 80 उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर दिया गया। कई लोगों को बिना सिलिंडर लिए ही लौटना पड़ा।

जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बैकलॉग के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है। लगभग 5000 घरेलू गैस सिलिंडरों की कमी बनी हुई है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। फिलहाल बुकिंग के बाद डीएसी नंबर के आधार पर ही सिलिंडर दिए जा रहे हैं।

सहालग और विवाह सीजन के चलते मांग में तेजी आई है। ऐसे में प्रतिदिन 25 से 30 हजार सिलिंडरों के वितरण का लक्ष्य तय किया गया है, ताकि जल्द ही स्थिति सामान्य की जा सके।

शादी सीजन में गैस सिलिंडर के लिए मारामारी, 5100 लोगों ने किया आवेदन
शादी-विवाह के सीजन में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की बढ़ती मांग ने व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया है। हालात यह है कि गैस सिलिंडर पाने के लिए करीब 5100 लोगों ने आवेदन किया लेकिन कई उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। गैस एजेंसियों पर बढ़ते दबाव के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्हें समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो सकी, जिससे शादी की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। हालांकि, विभाग ने पहले ही एजेंसियों को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए थे, ताकि मांग के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विवाह सीजन के चलते कॉमर्शियल गैस की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

विभाग की ओर से स्थिति को नियंत्रित रखने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन करीब 1300 से अधिक कॉमर्शियल सिलिंडर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद मांग पूरी नहीं हो पा रही है। सिलिंडर प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को पहले सिक्योरिटी मनी जमा करनी पड़ रही है, जिसके बाद ही गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही विभाग की ओर से 14 मई तक के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सुविधा का लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें