कौड़ीराम। गगहा थाना क्षेत्र में कौड़ीराम-गजपुर मार्ग पर मिश्रौली गांव के पास शुक्रवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे दो बाइक की आमने-सामने की भीषण टक्कर में महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर झंगहा थाना क्षेत्र निवासी शशिकला (40) अपने पुत्र विशाल (18) के साथ कौड़ीराम से गजपुर की ओर जा रही थीं। दूसरी बाइक पर धर्मेंद्र (32), लड्डू (26) व सबजान (18) गजपुर से कौड़ीराम की ओर आ रहे थे। मिश्रौली गांव के पास बाइक भिड़ गईं। जिससे सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने की अपील की है। संवाद