फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश ने ली पांच की जान, अगले तीन-चार दिन और खराब रहेगा मौसम, देखें तस्वीरें

Sat, 02 May 2020 04:40 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर कुशीनगर/बस्ती।
विज्ञापन
1 of 6
weather news - फोटो : अमर उजाला।
तेज हवा, गरज-चमक और बारिश के दौरान कुशीनगर के हाटा कस्बे में बिजली गिरने से जहां मां-बेटे की मौत हो गई वहीं बस्ती में झोपड़ी की दीवार गिरने से दो किसानों की मौत हो गई। इसी क्रम में गोरखपुर के गोला क्षेत्र में पेड़ गिरने से एक शख्स की जान चली गई।
विज्ञापन

2 of 6
आंधी से गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर में शुक्रवार की सुबह पांच बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। इसी दौरान बिजली गिरने से हाटा नगर के करमहा नगर वार्ड में तिरपाल के नीचे बैठी कन्हैया की पत्नी ज्योति (45) और उनके पुत्र कृष्णा (12) की मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 6
बस्ती में गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला।
उधर, बस्ती के विशुनपुर गांव में किसान बुधराम (60) और रामसूरत मौर्य (40) खेत में गए थे। इसी दौरान आंधी के साथ बारिश होने लगी। दोनों बचने के लिए एक मड़ई के पास छिप गए, लेकिन आंधी में झोपड़ी उड़ गई और अचानक दीवार ढहने से दोनों दब गए। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। इसी क्रम में गोरखपुर के गोला क्षेत्र में आंधी-बारिश के दौरान पेड़ गिर जाने से एक शख्स की जान चली गई।

4 of 6
बारिश के बाद जलजमाव। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम अगले तीन चार दिन और रहेगा खराब
शुक्रवार सुबह की शुरुआत आंधी-पानी के साथ हुई। आकाश में काले-काले बादल छाए और फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। वहीं तकरीबन 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। आंधी की वजह से कई इलाकों में होर्डिंग-बैनर उखड़ गए। करीब आधे घंटे की तेज बारिश से शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया। बिजली विभाग ने एहतियातन बिजली काट दी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन चार दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
बारिश में सड़कों पर कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
इस बार खूब सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ
इस बार पश्चिमी विक्षोभ पिछले वर्षों की तुलना में ज्यादा सक्रिय हुआ है। अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रियता के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाएं बन रही हैं। दोनों सिस्टम मध्यप्रदेश होते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत हिमालय के तराई क्षेत्रों के ऊपर तक छा रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि सिस्टम काफी ज्यादा मजबूत रह रहा है। इस वजह से बारिश की मात्रा भी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बारिश के बाद सड़कों पर कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
जलभराव को दूर करने में लगी रही नगर निगम की टीम
बारिश की वजह से साहबगंज, दाउदपुर, कलेक्ट्रेट, साकेतनगर, रुस्तमपुर, महुई सुघरपुर, भरवलिया, बिछिया, हड़हवा फाटक समेत शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक पीएन गुप्ता के नेतृत्व में नगर निगम की टीम नालियों के बहाव को दुरुस्त करने में लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें