पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले
देवरिया। जिले में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में संक्रमितों की संख्या 6361 हो गई है। अब तक 87 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 170 हैं।
पिपरा रामधर, मझौलीराज, एकौना के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परसिया चक लाल, कटइलवा, मझरिया बिहार और लखनऊ के गोपालनगर निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटव आई है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 6104 लोग कोरोना से स्वस्थ्य हो चुके हैं।