फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में मिले पांच और कोरोना पॉजिटिव, सात संक्रमित की हो चुकी है मौत

Wed, 01 Jul 2020 05:22 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

संतकबीरनगर में बुधवार को आई रिपोर्ट में पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि 445 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वैसे अब तक 238 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बुधवार को आई रिपोर्ट में पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले है। पांचों पॉजिटिव दुधारा क्षेत्र के ही अलग-अलग गांव रहने वाले है। इसमें चार पॉजिटिव बरडाड़ गांव के निवासी है।

इस गांव में पूर्व में दो लोगों की बीमारी से मौत हो गई थी। प्रशासन ने ऐतियातन गांव में रैंडम जांच कराया था। जिसमें 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है,जो 12 मई को मुंबई से लौटा था। दूसरा 30 वर्षीय पॉजिटिव युवक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। तीसरा पॉजिटिव 16 वर्षीय किशोर है,जो कक्षा 11वीं में पढ़ता है।
विज्ञापन


चौथा पॉजिटिव 29 वर्षीय युवक 11 मई को मुंबई से लौटा था। पांचवा पॉजिटिव 45 वर्षीय शख्स दुधारा क्षेत्र के ही परसा झकरिया गांव का निवासी है। शख्स 17 जून को मुंबई से लौटा था और खुद जांच कराया था। रिपोर्ट आई तो पॉजिटिव मिला है।

पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया। वैसे 445 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 238 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 59 लोग एक्टिव है। जबकि 172 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। सात जगह हॉट स्पॉट बना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें