फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिकी हुई जमीन को दिखाकर ले लिए पांच लाख रुपये, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसगांव का रहने वाला है पीड़ित, दिल्ली में करता है व्यवसाय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र में खेती के लिए जमीन खरीदने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बांसगांव थाने के डांगीपार गांव निवासी स्वराज शुक्ला ने खजनी थाने में तहरीर दी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी जगदंबा शुक्ला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्वराज शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दिल्ली में रहकर व्यवसाय करते हैं। गांव में खेती के लिए जमीन खरीदना चाहते थे। इसी दौरान गांव के ही जगदम्बा शुक्ला ने उनसे संपर्क किया। रुपये की जरूरत बताते हुए अपनी जमीन बेचने की बात कही। इसके बाद उसने हरिहरपुर स्थित जमीन दिखाई, खुद के होने का दावा करते हुए दस्तावेज दिखाए और पांच लाख रुपये में सौदा तय किया। 21 अक्तूबर 2025 को उन्होंने दो लाख रुपये और एक लाख 70 हजार रुपये बैंक खाते में तथा एक लाख 30 हजार रुपये नकद देकर जमीन खरीद ली। इसके बाद 26 अक्तूबर को जब वह जमीन की मेड़बंदी कराने मौके पर पहुंचे तो गांव की ही नागेश्वर की पत्नी लीलावती ने उन्हें रोक दिया। महिला ने बताया कि उक्त जमीन वह पहले ही 21 मई 2025 को जगदम्बा शुक्ला से खरीद चुकी हैं और उस पर काबिज भी हैं। इस बारे में जब वह आरोपित से बात की और रुपये वापस मांगे तो अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक जयंत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच उनवल चौकी प्रभारी द्वारा की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें