जवाहिर की मौत की खबर उनके परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। जवाहिर की पत्नी शीला देवी रो-रो कर अचेत हो जा रही थी। जवाहिर के दो बेटे रविंद्र व सूर्यनारायण तथा दो बेटियां बबिता व अंजनी हैं। जिसमें से एक बेटी की शादी अभी 15 दिन पूर्व ही हुई है। परिजनों का आरोप है कि गोदाम की दीवार सात आठ साल पुरानी है और जर्जर हो चुकी है।
ब्रह्मपुर के हाट बाजार शाखा के एसएमआई भारत कुमार ने बताया कि तीन माह पहले मेरी पोस्टिंग हुई है। हाट बाजार शाखा व प्राइवेट गोदाम की दीवार ठीक थी। प्रथमदृष्टया बोरा टकराने से दीवार गिरी है।
माईधिया चौकी इंचार्ज अभिनव मिश्रा ने बताया कि गोदाम की दीवार गिरने से मौत की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।