महराजगंज जिले में कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई है। जबकि 60 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा 9 लोगों ने कोरोना से जंग जीत लिया है। अब तक जिले में कोरोना के कुल मामले 4491 हो चुके हैं। जिसमें सक्रिय मामले 3466 हैं। कोरोना से स्वस्थ होने वालो की संख्या 965 हो चुकी है। अब तक मरने वालो की 60 हो चुकी है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 60 पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें बृजमनगंज 12, घुघली 16, लक्ष्मीपुर 1, सदर 4, मिठौरा 2, निचलौल 6, परतावल 8, फरेंदा 2, सिसवा 3 एवं अन्य स्थानो के 6 लोग संक्रमित हैं।
अब तक जिले में 78548 सैंपल की जांच हो चुकी है। 2472 लोग होमआइशोलेसन में हैं। उनकी निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बेहतर ढंग से देखभाल की जा रही है।
133 व्यक्तियों का कोरोना परीक्षण हुआ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा के स्वास्थ्य टीम के द्वारा बृहस्पतिवार को ग्राम सभा बड़हरामीर में कैंप लगाकर कोरोना का जांच किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा के प्रभारी अधीक्षक डॉ. श्याम बाबू ने बताया कि 133 व्यक्तियों का कोरोना जांच किया गया। इस अवसर पर लैब टेक्नीशियन विद्या सागर यादव, मनोज यादव, ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश मिश्रा, राजेश पाठक आदि मौजूद रहे।