फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में कोरोना से पांच लोगों की मौत, 57 नए मिले पॉजिटिव

Mon, 14 Sep 2020 05:46 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन
महराजगंज में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में बढोत्तरी हो रही है। वहीं कोरोना से मौत का ग्राफ भी बढ़ रहा है। सोमवार को कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 57 लोग पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन


छह लोग स्वस्थ होकर कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक जिले में कोरोना के कुल मामले 4208 हो चुके हैं। जिसमें सक्रिय मामले 3211 हैं। 942 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से मरने वालो की संख्या अब बढ़कर 55 हो चुकी है।



उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि सोमवार को 57 पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें बृमनगंज 2, लक्ष्मीपुर 3, महराजगंज 16, मिठौरा 3, नौतनवां 6, निचलौल 2, पनियरा 2, परतावल 5, फरेंदा 13 एवं 5 अन्य स्थानों के लोग संक्रमितो में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 71 हजार 676 सैंपल की जांच हो चुकी है। 2247 लोग होमआइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम तेजी से जांच करने में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें