फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में स्वास्थ्य कर्मी समेत 14 मिले कोरोना पॉजिटिव, 219 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

Mon, 14 Sep 2020 05:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

संतकबीरनगर में सोमवार को आई रिपोर्ट में स्वास्थ्य कर्मी समेत 14 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 19 लोग ठीक हुए है। इसके अलावा 1926 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 2274 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 27 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि सोमवार को 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मी शामिल है। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में सात, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में एक, हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में एक,बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में एक, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में दो शख्स पॉजिटिव मिले है। जबकि दूसरे जनपद का एक शख्स पॉजिटिव मिला है।

पूर्व में पॉजिटिव मिले 19 लोग स्वस्थ्य हुए है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2274 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 27 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 219 लोग एक्टिव है। 2028 लोग ठीक हो चुके है। 1926 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3960 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन


अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो,वे खुद अपनी जांच करा लें। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। दो गज की दूरी और मास्क पहनना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें