फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: बरातियों से भरी जीप खाई में गिरी, पांच की मौत

Sat, 28 Nov 2020 07:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर (कपिलवस्तु)।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत सीमा से सटे नेपाल के रुकुम जिले के दांजे गांव के पास शुक्रवार रात बरातियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जीप सवार पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद नेपाल पुलिस के जवान राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।

विज्ञापन

 
सीमा से सटे नेपाल के रुकुम पश्चिम के डीएसपी ठग बहादुर केसी के अनुसार, शुक्रवार रात आठ बिस्कोट वार्ड नंबर 10 घारी खोला जा रही बरातियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई।

इस हादसे में आठ बिसे के ही निवासी कालीभान नेपाली, आयते चनारा, गोरे नेपाली और सार्क नेपाली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 58 वर्षीय लाल बहादुर नेपाली की मौत नेपालगंज अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीप चालक दिल बहादुर नेपाली और गाड़ी मालिक को पुलिस ने हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रुकुम पश्चिम जिला अस्पताल सल्ले में भेज दिया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें