फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लूट में शामिल पांच बदमाश गिरफ्तार, 52 हजार रुपये नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। क्षेत्र में छह दिन पूर्व समूह कर्मचारी के साथ सवा लाख रुपये की लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने लूट में शामिल पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से 52 हजार रुपये नकद बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय भेजा, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

14 अगस्त की रात भीखमपुर के एक समूह कंपनी के एरिया मैनेजर यशवंत यादव वसूली करके बाइक से वापस लौट रहे थे। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रणछोड़ कुटी चौराहे पर बदमाशों ने उनके पास समूह से एकत्र किए गए सवा लाख रुपये, टैबलेट और मोबाइल की लूट हो गई थी। पुलिस ने यशवंत की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज किया और छानबीन में लग गई। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने रामपुर कारखाना पुलिस को मामले का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया था। कंपनी के एरिया मैनेजर यशवंत ने रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के विशुनपुर उर्फ चिरकिहवा निवासी दिलशाद शेख पर लूट में शामिल होने का आरोप लगाया था। पुलिस घटना के खुलासे को लेकर टीम बनाकर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थी।
सोमवार को थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद, एसआई अंजनी कुमार यादव व अंजनी कुमार सिंह, एक दर्जन सिपाहियों के साथ मुखबिर की सूचना पर पटनवापुल चौराहे पर खड़े थे। इसी दौरान दो बाइक से आ रहे चार लोगों को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने युवकों को थाने पर लाकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें पुलिस को लूट का खुलासा करने में कामयाबी मिल गई। पुलिस ने सदर कोतवाली क्षेत्र के गोबराई खास निवासी दिव्यांशु यादव, पिपरपाती निवासी दीपू कुमार यादव, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर हीरामन निवासी सोहराब सिद्दीकी, विशुनपुर भारत राय निवासी साहिल सिद्दीकी और चिरकिहवा निवासी दिलशाद शेख को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से 52080 रुपये नकद, मोबाइल और दो बाइक भी बरामद किया। मंगलवार को पुलिस ने पांचों आरोपियों को न्यायालय भेजा, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थानेदार नंदा प्रसाद ने कहा कि समूह के एरिया मैनेजर से लूट की घटना में शामिल पांचों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। उनके पास से 52 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें