फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2023: दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े गए पांच, भाभी की जगह बैठी थी ननद

Wed, 22 Feb 2023 10:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर/बस्ती/कुशीनगर।

सार

गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज के त्रिफला बारीपुर स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार इंटर कॉलेज व फरेंदिया के इंद्रपाल इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देते एक किशोर और एक युवक पकड़े गए। दोनों आरोपी संतकबीरनगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
राजकीय एडी कन्या इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकलती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-बस्ती मंडल में मंगलवार को दूसरे की जगह परीक्षा देते दो किशोर और एक युवती समेत पांच लोग पकड़े गए हैं। एक किशोर और दो युवक गोरखपुर में पकड़े गए। वहीं, बस्ती में भाभी की जगह परीक्षा देते ननद पकड़ी गई, जबकि कुशीनगर में एक किशोर को पकड़ा गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भिजवा दिया। नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

विज्ञापन


उधर, महराजगंज में कसमरिया के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज के कक्ष निरीक्षक इंद्रजीत पर नकल कराने का केस दर्ज किया गया है। केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया है।

गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज के त्रिफला बारीपुर स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार इंटर कॉलेज व फरेंदिया के इंद्रपाल इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देते एक किशोर और एक युवक पकड़े गए। दोनों आरोपी संतकबीरनगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन





 

विज्ञापन

इंद्रपाल कॉलेज में पकड़ा गया गोलू भारती (19) संतकबीरनगर के महुली का निवासी है। वह बुआ के बेटे की जगह परीक्षा दे रहा था। उधर, बेलघाट के राष्ट्रीय सांकृत्यायन इंटर कॉलेज में दूसरे की जगह परीक्षा देते बेईलीकुंड निवासी भाने मल्लाह (29) को पकड़ा गया।

वहीं, बस्ती के कलवारी में स्थित चौधरी त्रिवेणी राम बालिका इंटर कॉलेज में भाभी की जगह परीक्षा देते ननद पकड़ी गई है। कक्ष निरीक्षक ने प्रवेशपत्र के निरीक्षण के दौरान उसे पकड़ा। उसके खिलाफ कलवारी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

उधर, कुशीनगर के पकड़ीयार पूरबपट्टी स्थित लीलावती देवी साइंस इंटर कॉलेज में दूसरे की जगह परीक्षा देते एक छात्र को पकड़ा गया है। केंद्र व्यवस्थापक प्रियंका मिश्रा ने तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। आरोपी पर जालसाजी सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया है।

गोरखपुर एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि दूसरे की जगह पर परीक्षा देते तीन लोगों को पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें