विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के स्थापना की कवायद तेज कर दी गई है। गोरखपुर में इसकी स्थापना के लिए चिउटहा के पास प्रशासन की मदद से पांच एकड़ की जमीन भी तलाश ली गई है। जल्द ही कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
गोरखपुर से ही जोन के ग्यारह जिले के अलावा वाराणसी के सात जिलों की सुरक्षा की निगरानी की जाएगी। एक यूनिट में जवान व कर्मचारी समेत 1200 लोग होंगे। इनको विशेष ट्रेनिंग लखनऊ में देने के बाद स्पेशन टीम में शामिल किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, पहले चरण में न्यायालय की सुरक्षा विशेष बल के जिम्मे होगी फिर प्रसिद्ध मंदिर व सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा इनके जिम्मे किया जाएगा। पीएसी के जवानों को इसमें शामिल किया जाएगा। पीएसी के जवानों का चयन भी कर लिया गया है। इनकी ट्रेनिंग होना अभी बाकी है।
इसके लिए अब जमीन तलाशने की कवायद शुरू कर दी गई है। उधर, न्यायालय में जवानों की तैनाती के लिए सुरक्षा का सत्यापना का काम भी पूरा कर लिया गया है, जल्द ही इस पर काम भी शुरू होगा। गोरखपुर जोन में गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा के अलावा वाराणसी, बलिया, मऊ, गाजीपुर आदि जिले शामिल हैं।
पीएसी कमाडेंट कुंतल कुमार ने कहा कि शासन के आदेश पर जगह की तलाश प्रशासन की मदद से की गई है। चिउटहा में पांच एकड़ जमीन देखी गई है। औपचारिकता अभी बाकी है। सुरक्षा बल के ट्रेनिंग और अन्य काम होने है। कोर्ट की सुरक्षा पहले चरण में होनी है इसके लिए सभी 18 जिले के कोर्ट की सुरक्षा का सत्यापन पूरा करा लिया गया है।