फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पहले लूट फिर हत्या के प्रयास में तब्दील हुई तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- घटना को लेकर भाजपा और सपा समर्थकों में दिखा आक्रोश
विज्ञापन

- सपा कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद तहरीर से हटाया गया आठ-दस सपा समर्थकों का नाम
अमर उजाला ब्यूरो
गीडा/ पिपरौली (गोरखपुर)। गीडा के नंदानगर में दोपहर में भाजपा कार्यालय में घटना एक ही बार घटी, लेकिन इसकी तहरीर थाने में दो बार दी गई। पहली तहरीर में लूट और मारपीट का जिक्र करते हुए दो नामजद समेत आठ से दस सपा समर्थकों पर आरोप लगाया गया, जबकि दूसरी तहरीर में एक आरोपी पर हत्या का प्रयास करने की तहरीर दी गई। इस पर गीडा थाने में एफआईआर दर्ज हुई।

भाजपा कार्यालय प्रभारी राजन सिंह ने पुलिस को पहली तहरीर में बताया कि नंदापार चौराहे पर भाजपा का चुनाव कार्यालय खुला है। बुधवार को दिन में करीब एक बजे सपा प्रत्याशी काजल निषाद का जुलूस जा रहा था। इसमें शामिल सियार गांव निवासी सपा समर्थक विजय नाथ यादव व स्वामीनाथ यादव अपने आठ-दस समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पर आ गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटआउट पर सपा का झंडा लपेट दिया।
विज्ञापन



आरोप है कि कार्यालय पर मौजूद राजन सिंह के विरोध करने पर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस दौरान कार्यालय में रखे 25 हजार रुपये भी लूट लिए गए।




बाद में दी हत्या की कोशिश की तहरीर



भाजपा की ओर से केस दर्ज कराने वाले राजन ने थोड़ी ही देर बाद पुलिस को दूसरी तहरीर दी, जिसमें सिर्फ सपा समर्थक केवल विजय नाथ यादव का नाम था और गला दबाकर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने इसी तहरीर पर केस दर्ज किया है।



-
जिला बदर हुआ था आरोपी
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी विजय नाथ यादव पर वर्ष 2021 में गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर जिला बदर किया गया था। खजनी थाने में विजय पर कई केस दर्ज हैं। क्षेत्र में इसके नाम की दहशत है।

-
घटना को लेकर भाजपाइयों में आक्रोश



गीडा। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय पर तोड़फोड़ करने एवं पीएम के कटआउट पर सपा का झंडा लपेटने से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। पिपरौली मंडल अध्यक्ष धर्मराज गौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गीडा थाने पहुंचकर सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी करवाई करने की मांग की है। इस अवसर पर संजय सिंह, राधेश्याम मिश्र, चंदगी सिंह, गोपाल निषाद, सुभाष प्रजापति, मनीष जायसवाल, परमात्मा सिंह, सुशील निगम मौजूद थे। संवाद
-



सपा जिलाध्यक्ष बोले



सपा प्रत्याशी काजल निषाद की जैतपुर नंदानगर में सभा चल रही थी। किसी ने पीएम नरेंद्र मोदी के कटआउट पर लाल गमछा रख दिया। इस दौरान पुलिस सभा में पहुंची और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना था कि वह अपराधी है, इसलिए पकड़ा है। मैंने थाने पर जाकर सवाल पूछा कि अगर वह अपराधी था, तो उसे पहले क्यों नहीं पकड़ा गया। सपा के कार्यक्रम में कोई आया है, तो कार्यकर्ता भले न हो, समर्थक तो है। पुलिस लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ रही है। जनसभा में गिरफ्तारी के दौरान अगर कोई घटना हो जाती तो आम जनमानस के लिए खतरा हो सकता था। भाजपा हताश और निराश है, इसलिए सपा के कार्यक्रम में भीड़ देखकर खलल डाल रही है।
विज्ञापन




- बृजेश गौतम, जिलाध्यक्ष, सपा



-
वर्जन



पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत करा दिया। दोनों ही पक्षों को समझाया गया है। तहरीर के आधार एक आरोपी पर केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।



- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें