फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-वाराणसी रूट पर दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन, सीआरएस ने दी हरी झंडी

Mon, 17 Aug 2020 08:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • अहमदाबाद-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस पहली बार रवाना हुई
  • भटनी-औड़िहार रूट पर विद्युतीकरण के बाद सीआरएस ने दी हरी झंडी

 
विज्ञापन
electric train - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से भटनी होकर वाराणसी रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ने लगी हैं। सोमवार को 09089 अहमदाबाद-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस के रूप में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाई गई। अब इस रूट की सभी ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन से चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


भटनी-औड़िहार 125 किमी रेलखंड का विद्युतीकरण जून में ही पूरा हो गया था। 10 अगस्त को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने इस मार्ग पर 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रॉयल और रेल लाइन का निरीक्षण किया था। सीआरएस की हरी झंडी मिलने के बाद इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलाई गई।

अहमदाबाद-गोरखपुर स्पेशल वाराणसी से सुबह 3.20 बजे रवाना होकर 8.00 बजे गोरखपुर पहुंची। लोको पायलट चन्द्र भूषण तथा मुख्य लोको इंस्पेक्टर विक्रम इस ट्रेन को लेकर भटनी-देवरिया के रास्ते गोरखपुर पहुंचे। हालांकि, इसके पूर्व 14 अगस्त को प्रयागराज-कुसम्ही के बीच मालगाड़ी चलाई गई थी। जिसे लेकर लोको पायलट उपदेश सिंह और मुख्य लोको इंस्पेक्टर सीएल निर्मल कुसम्ही पहुंचे थे।
विज्ञापन


एनई रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गोरखपुर से वाराणसी रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन का संचलन शुरू हो गया है। इसके चलने से ऊर्जा की बचत होगी। साथ ही पर्यावरण भी संरक्षित होगा। समय पालन में अपेक्षित सुधार होगा।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें