बीडीसी सदय को जबरिया उठाने के विवाद में हवाई फायरिंग
किसी पक्ष ने पुलिस को नहीं दी तहरीर
क्षतिग्रस्त गाड़ी को थाने उठा ले गई पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। महुली क्षेत्र के काली जगदीशपुर के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार को बीडीसी सदस्य को जबरन गाड़ी में बैठाने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। खुद को घिरते देखकर बीडीसी सदस्य को उठाने वाले पक्ष के लोग हवाई फायरिंग करते हुए अपने चार पहिया वाहन को मौके पर छोड़कर भाग निकले। जबकि दूसरे पक्ष ने छूटी हुई गाड़ी को ईंट पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया।
नाथनगर ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान काली जगदीशपुर चौराहे के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास एक पक्ष चार पहिया वाहन पर बीडीसी सदस्य को जबरन बैठाने लगा। उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। खुद को घिरते देखकर बीडीसी सदस्य उठाने वाले लोग अपना चार पहिया वाहन मौके पर छोड़कर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। दूसरे पक्ष ने मौके पर मिली चार पहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। चौकी इंचार्ज सत्येंद्र यादव के मुताबिक क्षतिग्रस्त चार पहिया वाहन थाने पर लाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे गोली चलने की आवाज सुनकर बाहर निकले तो एक चार पहिया वाहन तेज रफ्तार से सड़क पर जाते देखे। सड़क के किनारे लगे एक बोर्ड पर लोगों ने गोली लगने का निशान भी दिखाया।